बाइक लवर के लिए रफ़्तार एवं पावर का दमदार कॉम्बिनेशन : Hero Mavrick 440
हीरो मोटोकॉर्प ने जनवरी 2024 में लॉन्च की गई Hero Mavrick 440 के साथ प्रीमियम सेगमेंट में कदम रखा। यह neo-retro roadster 440cc सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आती है, जो 27 bhp और 36 Nm टॉर्क देता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स और 32 kmpl माइलेज के साथ यह शहर और हाईवे दोनों के लिए शानदार है। कीमत Rs. 1,99,500 से Rs. 2,24,500 (एक्स-शोरूम) तक है, और ऑन-रोड Rs. 2,30,000-2,60,000 हो सकती है। EMI Rs. 5,747/माह से शुरू होती है। LED लाइट्स, डिजिटल स्क्रीन, ब्लूटूथ (मिड/टॉप मॉडल) और डुअल-चैनल ABS इसके फीचर्स हैं। वजन 187-191 kg और सीट हाइट 803 mm है। यूज़र्स इसे 4.8/5 रेटिंग देते हैं, सीट के आराम और इंजन की ताकत की तारीफ करते हैं, पर सर्विस में कमी की शिकायत भी है। यह रॉयल एनफील्ड और जावा को टक्कर देती है।

नई दिल्ली: भारत की दोपहिया गाड़ियों की दुनिया का बेताज बादशाह हीरो मोटोकॉर्प पिछले साल अपने प्रीमियम सेगमेंट में एक धमाका लेकर आया था। जनवरी 2024 में लॉन्च हुई Hero Mavrick 440 ने सड़कों पर अपनी खास जगह बना ली है। यह बाइक न सिर्फ देखने में शानदार है, बल्कि चलाने में दमदार और जेब पर हल्की भी है। राइडिंग के शौकीनों के बीच यह पिछले एक साल से चर्चा का विषय बनी हुई है। आइए, इस बाइक की हर बात को करीब से समझें- इसका लुक, इंजन की ताकत, कीमत...
लुक ऐसा कि नजरें ठहर जाएँ
मैवरिक 440 को देखते ही इसका मज़बूत ढांचा और स्मार्ट डिज़ाइन सबको भा जाता है। यह एक neo-retro roadster है, यानी पुराने ज़माने की सादगी और आज की चमक इसमें एक साथ नज़र आती है। चौड़ा फ्यूल टैंक, गोल LED हेडलैम्प और मोटे टायर्स इसे सड़क पर सबसे अलग बनाते हैं। सीट की ऊंचाई 803 mm है, जो हमारे जैसे आम भारतीय राइडर्स के लिए एकदम सही बैठती है। यह बाइक पांच रंगों में उपलब्ध है- आर्कटिक व्हाइट का साफ-सुथरा लुक, फियरलेस रेड का जोश भरा अंदाज़, सेलेस्टियल ब्लू की हल्की चमक, फैंटम ब्लैक का गहरा आकर्षण और एनिग्मा ब्लैक का मैट फिनिश वाला प्रीमियम स्टाइल। सस्ता मॉडल स्पोक व्हील्स और ट्यूब वाले टायर्स के साथ आता है, वहीं मिड और टॉप मॉडल में अलॉय व्हील्स और बिना ट्यूब के टायर्स हैं। वजन 187 से 191 किलो के बीच है, जो सड़क पर मज़बूती देता है और बाइक रोड से चिपककर चलती है, पर ट्रैफिक में थोड़ा भारी लग सकता है।
Hero Mavrick 440 में दी गई है बेहतरीन तकनीक
हीरो मैवरिक 440 की असली ताकत इसकी तकनीक में छुपी है, जो इसे सड़क का सितारा बनाती है। इसका इंजन 440cc का सिंगल-सिलेंडर है, जो की नए BS6 Phase 2 नियमों के तहत बनाया गया है। यह इंजन 6000 rpm पर 27 bhp की ताकत देता है, यानी सड़क पर इस बाइक की रफ्तार का मज़ा पक्का। साथ ही, 4000 rpm पर 36 Nm का टॉर्क मिलता है, जो ट्रैफिक में भी इसे चट्टान की तरह मज़बूत बनाता है। गियर की बात करें तो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है, जो शहर की सैर हो या हाईवे का रोमांच, हर मौके पर सही साथ देता है। माइलेज 32 kmpl तक बताया जाता है। लेकिन जो रफ़्तार के शौकीन है उनके लिए माइलेज मायने नहीं रखती है। हाईवे पर 34-36 kmpl तक की माइलेज हो सकती है। 13.5 लीटर का टैंक इसमें दिए गया है।
रफ्तार के शौकीनों के लिए यह 150 kmph तक की स्पीड पकड़ सकती है। ब्रेक्स की बात करें तो आगे 320 mm का डिस्क और पीछे 240 mm का डिस्क है, और डुअल-चैनल ABS के साथ सेफ्टी भी पक्की। इस बाइक में टायर्स भी मज़बूत हैं- आगे 110/70-17 और पीछे 150/60-17। सस्ते मॉडल में ट्यूब वाले टायर्स हैं, पर मिड और टॉप मॉडल में बिना ट्यूब के टायर्स मिलते हैं, जो पंक्चर की टेंशन कम करते हैं। वजन की बात करें तो सस्ता मॉडल 191 किलो का है, जबकि मिड और टॉप मॉडल 187 किलो के हैं- सड़क पर स्थिरता के लिए बढ़िया। सीट की ऊंचाई 803 mm है, जो ज्यादातर भारतीयों के लिए आरामदायक है। ज़मीन से 175 mm की दूरी इसे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी चलने लायक बनाती है। और हां, 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक लंबी सैर के लिए काफी है। कुल मिलाकर, यह बाइक तकनीक का ऐसा पैकेज है, जो हर राइडर के दिल को भा जाए।
स्टाइलिश मॉडर्न लुक
पिछले साल लॉन्च होने के बाद से यह बाइक अपने मॉडर्न फीचर्स से सबको अब तक लुभा रही है। LED लाइट्स- हेडलैम्प, पीछे की लाइट और इंडिकेटर्स, जो रात में सड़क को रोशन कर देते हैं, सर्दियों के मौसम में धुंध जैसी स्थिति में भी ये अच्छे से दिखाई देते है। डिजिटल स्क्रीन- रफ्तार, ट्रिप, पेट्रोल और गियर की हर खबर आपको लाइव देती है। यानि की बाइक में कितना पेट्रोल है , कौन से गियर में बाइक चल रही है और बाइक की स्पीड क्या है ये सब जानकारी आप लाइव इसमें देख सकते सकते है। इसके साथ साथ ब्लूटूथ- मिड और टॉप मॉडल में फोन कनेक्ट कर कॉल और नेविगेशन का भी मजा ले सकते है। बाइक में ABS- ब्रेक लगाने में पूरी सुरक्षा मिलती है। सस्ते मॉडल में ब्लूटूथ नहीं है, पर कीमत के हिसाब से यह पैकेज ठीक-ठाक है।
Hero Mavrick 440 खरीदने का विचार है तो पहले देख ले पूरा हिसाब-किताब
हीरो मैवरिक 440 को खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले जेब का हिसाब लगा लीजिए। यह बाइक तीन अलग-अलग मॉडल में मिलती है, ताकि हर किसी की जरूरत पूरी हो सके। सबसे सस्ता मॉडल शोरूम से Rs. 1,99,500 में शुरू होता है। मिड मॉडल की कीमत है Rs. 2,14,500 और टॉप मॉडल आपको Rs. 2,24,500 में पड़ेगा। अब बात सड़क पर उतरने की कीमत की- रजिस्ट्रेशन, बीमा और टैक्स जोड़ लें तो यह Rs. 2,30,000 से Rs. 2,60,000 तक पहुंच सकती है। अगर जेब में एक साथ इतना पैसा नहीं है तो EMI का रास्ता भी खुला है- 36 महीने के लिए हर महीने Rs. 5,747 से शुरू, वो भी 10% ब्याज पर ले सकते है, अलग अलग बैंको में ये सुविधा अलग अलग ब्याज दर पर लागु होती है। जो की आप एजेंसी पर जाकर ही इसकी जानकारी ले सकते है, या फिर बैंक में जाकर इसकी जानकारी ले सकते है।
अब आप इसके रखरखाव का खर्च भी जान लीजिए। पहली सर्विस 500-750 किलोमीटर पर करानी पड़ती है, जिसमें Rs. 2,700 से Rs. 3,500 तक लग जाते हैं। साल भर में देखभाल पर Rs. 8,000 से Rs. 10,000 तक का खर्चा मानकर चलें। अब पेट्रोल की बात- 32 kmpl का माइलेज देती है यह बाइक। अगर पेट्रोल Rs. 100 प्रति लीटर है तो 1 किलोमीटर चलने में सिर्फ Rs. 3.12 खर्च होंगे। कुल मिलाकर, EMI के साथ यह बाइक मिडिल-क्लास वालों के लिए एक बढ़िया सौदा साबित हो सकती है। जेब पर बोझ कम और सड़क पर मज़ा ज्यादा।
डिस्क्लेमर
यह लेख हीरो मैवरिक 440 की जानकारी के लिए है, जो शोध पर आधारित है। कीमत और डिटेल्स मार्च 2025 तक के हैं, जो बदल सकते हैं। यह हीरो मोटोकॉर्प का आधिकारिक बयान नहीं है। खरीदने से पहले डीलर से पुष्टि करें। लेखक किसी नुकसान के लिए ज़िम्मेदार नहीं होंगे।
What's Your Reaction?






